दिनांक 19.09.2026 को कस्बा बरसाना जनपद मथुरा में राधा अष्टमी उत्सव को लेकर जिलाधिकारी मथुरा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा द्वारा बरसाना के प्रमुख मार्गों, मंदिर प्रांगण, परिक्रमा मार्ग, सीसीटीवी कंट्रौल रुम एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया । राधाष्टमी के दौरान कस्बा बरसाना में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षित दर्शन/व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये