रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह 

थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा शिवनगर कालोनी थाना क्षेत्र जमुनापार जनपद मथुरा से कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार  किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जमुनापार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। 

थाना जमुनापार क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मीनगर राया रोड पर ईट मंडी में जो मेला लगा हुआ है, वहाँ पर दो पक्षो मे झूले पर झूलने को लेकर लडाई-झगडा ईंट पथराव व लाठी-डंडे  चलने की सूचना प्राप्त होने पर थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और बलवाईयों को समझाने का काफी  प्रयास किया गया किन्तु दोनो पक्ष एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये । थाना जमुनापार पुलिस द्वारा उपरोक्त लोगों के विरुद्ध झगड़ा मारपीट व ईंट पथराव करने, लोक शान्ति व्यवस्था भंग /अस्त व्यस्त करने व मौके पर आम जनमानस में भय व्याप्त करने के सम्बन्ध में थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 363/26 धारा 190, 191(2), 191(3), 125, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम,पता व उम्र

1.विजय पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 22 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

2.अजय पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

3.गौतम प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 19 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा

4.जितेन्द्र उर्फ सीटू पुत्र वीरेन्द्र उम्र करीब 20 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

5.ओमप्रकाश पुत्र लालाराम उम्र करीब 53 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

6.पवन पुत्र लाल राम उम्र करीब 48 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

7.रोहित पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

8.विवेक पुत्र लीलाधर उम्र करीब 21 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

9.अरविन्द कुमार पुत्र ओमकार सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

10.मोहन पुत्र नारायण सिंह उम्र करीब 37 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

11.ओमकार पुत्र नारायण सिंह उम्र करीब 54 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा

12.अखिल पुत्र मुकेश उम्र करीब 20 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा 

13.सुमित पुत्र मोहनलाल उम्र करीब 21 वर्ष निवासी शिवनगर कॉलोनी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा