रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रेलवे ग्राउन्ड की दीवार के पास थाना कोतवाली जनपद मथुरा से अभियुक्त इकबाल उस्मानी पुत्र सफीकुद्दीन उर्फ सफिया निवासी न्यू आजमपाड़ा थाना शाहगंज जनपद आगरा उम्र करीब 26 वर्ष व इकबाल सिद्दीकी उर्फ अक्कू पुत्र जुम्मा निवासी किदवई नगर खेरिया मोड़ थाना शाहगंज आगरा उम्र करीब 28 वर्ष को चोरी के एप्पल/आईफोन मोबाइल व अपाचे मोटर साईकिल गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 659/2026 धारा 35(1)/106 BNSS व धारा 317(2)/317(5) BNS का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।