रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह 

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मियां शुरू हो गईं हैं, सभी दलों के राज नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने लिए समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है, इसी कड़ी में गोवर्धन विधानसभा 83 से समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी घोषित होने के बाद महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भैया ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है, गोल्डी भैया रोजाना गांवों में जाकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं, गोल्डी भैया के जनसंपर्क अभियान की गति और रूप रेखा देखने और समझने के समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के मामा लाखन सिंह यादव रविवार को महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भैया के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने गोल्डी भैया के साथ बैठकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंत्रणा की, बैठक के पश्चात उन्होंने कहाकि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है, भाजपा से परेशान जनता इस बार 2027 में गोवर्धन विधानसभा 83 से सपा प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भैया को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा सभा भेजने का कार्य करने वाली है, वहीं उन्होंने कहा कि गोल्डी भैया जिस प्रकार से गोवर्धन विधानसभा में पिछले 5 वर्षों से जो मेहनत कर रहे हैं, जनता उनको इसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद के रूप में देने वाली है, वहीं उन्होंने महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भैया को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं, बैठक के दौरान ऋषिकांत अग्निहोत्री, एडवोडेक्ट रवि शर्मा, नरेश कुंतल, भूरा चौधरी, पंडित आकाश गौतम, पुनीत शर्मा, मुकेश गौतम आदि लोग मौजूद रहे