रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह

थाना गोविन्द नगर पुलिस टीम द्वारा चक्रतीर्थ घाट के कच्चे रास्ते पर नाले के पास थाना गोविन्द नगर मथुरा से अभियोग में वांछित अभियुक्त रामू पुत्र विजय सिंह निवासी पुष्प बिहार कॉलोनी थाना गोविन्द नगर जिला मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष को पिस्टल की मैंग्जीन सहित गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गोविन्द नगर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
वादी के द्वारा दिनांक 15.09.2026 को थाना गोविन्द नगर पर दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर धारा 85, 109(1), 115(2), 352,351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम पति रामू पुत्र विजय सिह निवासी  पुष्प विहार कॉलोनी थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा, सास, ससुर विजय सिह, देवर ओमवीर पुत्र विजय सिंह समस्त निवासी पुष्प विहार कॉलोनी थाना गोविन्द नगर जनपद मथुरा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था, जिसमें कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त रामू पुत्र विजय सिंह निवासी पुष्प बिहार कॉलोनी थाना गोविन्द नगर जिला मथुरा को गिरफ्तार किया गया है।