रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
थाना जैंत पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही द्वारा दो युवकों का अपहरण कर जान से मारने की नियत से मारपीट कर एक युवक की हत्या करने वाले 6 वांछित अभियुक्त एवं 1 महिला अभियुक्ता को मय आला कत्ल (डंडे), घटना में प्रयुक्त 1 कार तथा 2 मोबाइल मृतक व उसके भाई का सहित गिरफ्तार किया गया है, थाना जैंत पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम मथुरा को दिनांक 23.09.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना जैंत जनपद मथुरा पर पंजीकृत बीएनएस थाना जैंत से सबंधित अभियुक्त अवधेश पुत्र उदय सिंह निवासी चन्द्र लोक कॉलौनी कृष्णानगर थाना कोतवाली जनपद मथुरा, ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी कुन्ज नगर थाना जैंत जनपद मथुरा व 1 महिला अभियुक्ता को अभियुक्ता के घर के बाहर ग्राम कुंजनगर थाना जैंत जनपद मथुरा से हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अन्य वांछित अभियुक्त मनोज पुत्र रमेश चन्द, सुनील पुत्र चेतराम, राजू पुत्र विनोद व महेन्द्र पुत्र भीम सैन निवासी कुंज नगर थाना जैंत जनपद मथुरा को पुलिस टीम द्वारा घटना मे प्रयुक्त कार व आला कत्ल डंडा के साथ धौरेरा के जंगल से गिरफ्तार किया गया है

थाना जैंत पर दिनांक 22.09.2026 को वादिया की तहरीर पर अभियुक्त भीमसेन, महेंद्र, 2 महिला अभियुक्ता निवासी ग्राम कुन्ज नगर थाना जैंत मथुरा द्वारा वादिया के बेटे बंटी और शंकर को बंधक बनाकर कहीं रखे जाने तथा गाली करते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बंध में प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी, विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुयी कि अभियुक्तों के द्वारा ष़डयन्त्र के तहत अपने अन्य साथियों ललित पुत्र विनोद, अवधेश पुत्र ऊदल, हरेन्द्र पुत्र महेश, मनोज पुत्र रमेश, राधे पुत्र विनोद, सुनील पुत्र चेतराम, महेन्द्र पुत्र भीमसेन आदि के द्वारा वादिया के पुत्रों बंटी व शंकर का एक गाड़ी से अपहरण कर जान से मारने के नीयत से मारपीट कर बंटी व शंकर को मांट से सुरीर जाने वाले रास्ते पर फेंककर भाग गये, जिससे बंटी पुत्र मान सिंह की मृत्यु हो गयी व दूसरे पुत्र शंकर पुत्र मान सिंह के गम्भीर चोट आने के कारण उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया, घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों के द्वारा अभियुक्तों की लगातार तलाश करते हुये मुकदमें में नामजद अभियुक्तों में से 1 महिला अभियुक्ता, महेन्द्र पुत्र भीम सैन निवासी कुंज नगर थाना जैंत जनपद मथुरा तथा प्रकाश में आये अभियुक्त, मनोज पुत्र रमेश चन्द निवासी कुंज नगर थाना जैत जनपद मथुरा, सुनील पुत्र चेतराम निवासी कुंज नगर थाना जैंत जनपद मथुरा, राजू पुत्र विनोद निवासी कुंज नगर थाना जैत जनपद मथुरा, अवधेश पुत्र उदय सिह निवासी चन्द्र लोक कॉलौनी कृष्णानगर थाना कोतवाली जनपद मथुरा, ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी कुन्ज नगर थाना जैंत जनपद मथुरा को हिरासत पुलिस में लिया गया

पकड़े गये अभियुक्तों से घटना व हत्या के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने एक सुर में बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी बहन संजना को बंटी भगाकर ले गया और शादी कर ली, फिर कुछ दिनों उन्होंने बहन को मारपीट कर छोड़ दिया, जिसकी दुश्मनी निकालने के लिये उन सभी ने मिलकर प्लान बनाया कि बंटी ने उनकी इज्जत पर हाथ डाल दिया जिसको सबक सिखाना है, उसी प्लानिंग के तहत दिनांक 21.9.2026 को दिन में बंटी को मण्डी चौराहे से व शंकर को वैष्णों ढाबा से गाड़ी से उठाकर जान से मारने के इरादे से ले गये और मांट रोड पर ले जाकर डण्डों से मारपीट की, जिसमे बंटी की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उन्होंने बंटी व शंकर को सुनसान जगह देखकर दोनों को सड़क किनारे फेंक दिया था
