रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह 

मथुरा जनपद के गोवर्धन विधानसभा-83 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने नशामुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नशामुक्ति केंद्र के संचालक एवं उपस्थित लोगों ने गोल्डी भैया का भव्य स्वागत किया।

उद्घाटन के दौरान महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने कहा कि नशामुक्ति केंद्र का संचालन एक सराहनीय और सामाजिक कार्य है। नशे की लत से युवाओं और परिवारों को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यदि हमारा क्षेत्र नशामुक्त होगा तो युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से सहभागी बनेंगे तथा एक स्वस्थ और बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

उन्होंने नशामुक्ति केंद्र के संचालक को इस पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों को समाज के सभी वर्गों का सहयोग मिलना चाहिए।