रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
कायमगंज नगर के मोहल्ला बगिया में सभासद अवनीश पाल द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई जिसमें संध्या आरती में मुख्य रूप से विधायक डॉक्टर सुरभि, डॉक्टर महेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, विनय सक्सेना और सभी गणमान्य लोगों ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना और आरती कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया, विघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी भक्तगणों पर अपना आशीर्वाद और कृपा दृष्टि बनाए रखें यही कामना करते हैं

इस मौके पर विधायक डॉक्टर सुरभि, डॉक्टर महेंद्र, सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, मदारी गंगवार, विनोद गंगवार, शिल्पी गंगवार, गणेश कमेटी के आयोजक अवनीश पाल, पिंटू सिसोदिया, विपिन सिसोदिया, शिबु पाल, गुलशन कश्यप, प्रियंक दुबे, दीपक दुबे सभी माताएं बहनें और भक्तगण उपस्थित रहे
