रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाये जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत दिनांक 26.09.2026 को मिशन शक्ति टीम सुरीर द्वारा एक सराहनीय कार्य संपादित किया गया, थाना सुरीर क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सुरीर पर आकर सूचना दी कि उनकी पुत्री घर से नाराज होकर खैर (अलीगढ़) चली गई है, सूचना पर थाना सुरीर की मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति की पुत्री को कस्बा खैर (अलीगढ़) से सकुशल बरामद किया गया, इसके बाद थाना सुरीर की मिशन शक्ति टीम द्वारा बालिका और उनके परिवार के सदस्यों को समझाते हुए उनकी समस्याओं को दूर किया, पुलिस टीम की सही और व्यावहारिक समझाइश का बहुत अच्छा असर हुआ, बालिका के परिवारी जनों द्वारा मिशन शक्ति टीम थाना सुरीर की इस सराहनीय कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
