रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह


थाना फरह पुलिस द्वारा थाना फरह पर पंजीकृत मु0अ0सं0 392/2026 धारा 308(7) बीएनएस में वाँछित 1 अभियुक्ता जो विगत महीनों में मुकदमा वादी से झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर पैसे बसूलती थी, उसे उसकी दुकान मौहल्ला धीमरपाडा पटवा गली कस्बा फरह जनपद मथुरा से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया है, अभियुक्ता के कब्जे से वादी मुकदमा से दुष्कर्म के मुकदमें का भय दिखाकर राजीनामा करने के ऐवज में वसूले गये 2 लाख रुपये बरामद हुये हैं, गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है, 27.09.2026 को मुकदमा वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि फरह निवासी एक महिला और ओमप्रकाश नाम के एक व्यक्ति के द्वारा उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है और उसके खिलाफ झूठी तहरीर देकर झूठे मुकदमें कोर्ट में लिखा कर उससे रुपयों की नाजायज मांग की जा रही है, अब तक उक्त दोनों लोग थानों में दुष्कर्म की झूठी तहरीर देकर उससे राजीनामा के नाम पर करीब 10 लाख रुपए से अधिक ले चुके हैं

एक माह पूर्व ओमप्रकाश के कहने पर उक्त महिला ने एक फर्जी मुकदमा दुष्कर्म का मथुरा कोर्ट में दर्ज कराया है, अब यह दोनों लोग उससे 10 लाख रुपए नगद और 100 गज का प्लॉट मांग रहे हैं, जिसका मेरे पास ऑडियो वीडियो भी उसके पास है, उक्त तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 392/2026 धारा 308(7) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया, मुकदमा वादी द्वारा थाना फरह पुलिस को बताया गया कि अभियुक्ता द्वारा पुनः उसे फोन पर पैसे की मांग की जा रही है और वह अपनी दुकान पर पैसे लेकर बुला रही है, मुकदमा वादी अभी 2 लाख रुपये अभियुक्ता को उसकी दुकान पर देकर आया है, इस सूचना पर थाना फरह पुलिस अभियुक्ता की दुकान पटवा गली मौहल्ला धीमरपाडा कस्बा फरह पर पहुंची तो अभियुक्ता से वादी द्वारा दिये गये रुपयों के बारे में जानकारी करते हुये दुकान की तलाशी ली गयी, जिससे अभियुक्ता की दुकान से एक थैला बरामद हुआ, जिसे खोलकर देखा तो उसमें 2 लाख रुपये बरामद हुये, अभियुक्ता से बरामद पैसों के बारे में पूछा गया तो अभियुक्ता द्वारा बताया कि अभी अभी पंकज पत्रकार थैले में पैसे देकर गया है, अभियुक्ता को धारा 308(7), 317(2) बीएनएस में नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया है, गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी है।