रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह

गोवर्धन विधानसभा-83 क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भईया का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है, सोमवार को उन्होंने नैनुपट्टी, सैंदा, नगला जंगली, पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क किया, इसके बाद उन्होंने कनकू, ऊमरी और सौंख गांव के शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की एवं पगड़ी रस्म में भाग लिया

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, भाईचारे और विकास की बात करती है, उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बेरोजगारी दूर करने, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक न्याय तथा क्षेत्र के विकास को प्रमुख मुद्दा बताया

महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भईया ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिल रहा स्नेह और समर्थन उनके लिए महत्वपूर्ण है, वहीं उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और जनसंपर्क अभियान ऐसे ही लगातार जारी रहेगा

सपा नेता महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भईया ने सपा की रीति नीति का बखान करते हुए आगामी चुनाव में कस्बावासियों से अपने लिए जनसमर्थन मांगा, महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भईया ने कहाकि अगर जनता उन्हें विधायक चुनकर विधानसभा भेजती है तो क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं रहेगी