रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर लोकतांत्रिक युवा जनसंघ पार्टी (LYJP) ने भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम हरि राजगुरु को शहीद का आधिकारिक दर्जा देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी मथुरा को ज्ञापन सौंपा, LYJP के संस्थापक गौरव कश्यप ने कहा कि तीनों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया, सरकार से मांग है कि उनके बलिदान को औपचारिक राष्ट्रीय मान्यता देने के संबंध में स्पष्ट निर्णय लिया जाए, इस अवसर पर संस्थापक गौरव कश्यप, सूरज कुंतल, प्रियांशु सिंह, गुरेंद्र सिंह, निखिल वार्ष्णेय, मयंक तिवारी, दीपक ठाकुर, विनय बंसल, राम कृष्ण चतुर्वेदी मौजूद रहे।

