रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह

श्री अग्रवाल मंडल, कृष्णा नगर (रजि.) द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में आज 25सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे पत्रिका विमोचन एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया कार्यक्रम मुकुंद रिसॉर्ट, गोवर्धन चौराहा पर आयोजित किया गया 

प्रेस वार्ता के दौरान अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें 11 अक्टूबर 2026 को पुष्पांजलि एवं यज्ञ अग्रवाल धर्मशाला कृष्णा नगर में रखा गया है, 15 अक्टूबर को 101 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा रखी गयी है जो कि सनातन धर्म मंदिर से अग्रवाल धर्मशाला कृष्णा नगर तक आएगी, जिसकी संयोजक  रेखा सिंघल,अदिति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल हैं, कार्यक्रम का समापन दोपहर भोज के साथ होगा, इसके अगले दिन 16 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अग्रसेन स्वरूप संतोष सिंघल राधा वैली वालों को बनाया जा रहा है, शोभायात्रा मंडी परिसर से कृष्णा नगर होते हुए मुकुंद रेिज़ॉर्ट तक आयेगी, मुकुंद रेिज़ॉर्ट में मंचीय कार्यक्रम एवं भोजन की व्यवस्था की गयी है, महोत्सव की तैयारियों, सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से पत्रकार बंधुओं को अवगत कराया जाएगा।

इस अवसर पर अग्रसेन जयंती महोत्सव की पत्रिका का विधिवत विमोचन भी किया गया। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से समाज में एकता, सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विशेष आमंत्रित सदस्य

पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में मोहन लाल अग्रवाल (मोहन मिष्ठान), मांगी लाल अग्रवाल (आढ़तिया), केशव अग्रवाल (कराहरी वाले), संजू लाला जी (कराहरी वाले), जयन्ती प्रसाद अग्रवाल (JSR Group), शंकर लाल अग्रवाल (बांके बिहारी), गिरधारी लाल बंसल (बंसल फूड), डॉ. के.एम. अग्रवाल, विनोद अग्रवाल (रिफाइनरी), अनिल अग्रवाल (नौझील वाले), सुरेश अग्रवाल (चामुंडा), संतोष सिंघल (महाराजा स्वरूप), अजय कांत गर्ग एवं कैलाश चंद अग्रवाल (उसपार) सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

श्री अग्रवाल मंडल, कृष्णा नगर (रजि.) द्वारा समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता एवं पत्रिका विमोचन कार्यक्रम किया गया है। साथ ही समाज के सभी बंधुओं से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया

कार्यकारिणी समिति

संतोष सिंघल (राधावैली) गोविंद अग्रवाल (भगोना वाले), गणेश अग्रवाल (मोहन मिष्ठान भंडार), सचिन अग्रवाल (घी वाले), धीरज गोयल (फोटोस्टेट), सोनू अग्रवाल (S/B Gold), तरुण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (JK RMC), राजीव (फ्रूटी वाले), नवीन अग्रवाल (इंटरनेट), मनोज अग्रवाल (IOC), बंटी बिंदल (बिंदल मिष्ठान), कालीचरण बिंदल (पत्रकार), अनिल अग्रवाल (पत्रकार), सुरेश अग्रवाल (ठेकेदार), राजेश अग्रवाल (अधिवक्ता), नीरज अग्रवाल (अडींग), बादल अग्रवाल (PKB), शैलेन्द्र अग्रवाल (आगरा बेरिंग), दीपक अग्रवाल (उसपार), सुमित अग्रवाल (बांके बिहारी) एवं दीपक (बर्तन)।