रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बरसाना बाईपास मार्ग से ई-रिक्शा मार्ग नाले की पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त नीरज उर्फ नरेन्द्र पुत्र सुरेश चन्द निवासी राल थाना जैत जनपद मथुरा हाल निवासी एफ- 147 तिरखा कॉलोनी निकट चर्च बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा उम्र करीब 41 वर्ष को घायल अवस्था में 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 3 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 चैन पीली धातु, रुपये 1,190/- नगद, 1 मोबाइल फोन रेडमी कम्पनी तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल अपाचे संख्या UP 80 FE 3996 सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा चैंकिग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु अभियुक्त मोटरसाइकिल को तेज गति से भगाने लगा जिसका पीछा करने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें उप निरीक्षक शरद कुमार त्यागी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु नियंत्रित फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी गोवर्धन भेजा गया

अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बरामद दोनों चैनों के सम्बन्ध में बताया गया कि एक चैन दिनांक 18.09.2026 को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर कुसुम सरोवर के पास तथा दूसरी चैन दिनांक 19.09.2026 को वृन्दावन परिक्रमा मार्ग पर रामकुटीर के पास छीनी थी, उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में थाना गोवर्धन पर मु0अ0सं0 486/2026 धारा 304 बी0एन0एस0 तथा थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 633/2026 धारा 304(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत हैं। बरामद मोटरसाइकिल अपाचे संख्या UP 80 FE 3996 के सम्बन्ध में अभियुक्त द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को करीब 15 दिन पूर्व आगरा से चोरी करना बताया गया है।
