रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
गोवर्धन विधानसभा-83 क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। रविवार को उन्होंने बाटी एवं नीमगांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद अड़ींग गांव में आयोजित PDA पंचायत में पहुंचकर महेश चंद्र शर्मा ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, भाईचारे और विकास की बात करती है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बेरोजगारी दूर करने, किसानों की समृद्धि, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक न्याय तथा क्षेत्र के विकास को प्रमुख मुद्दा बताया।

जनसंपर्क के दौरान नगला जंगली और सैंदा गांव में भी महेश चंद्र शर्मा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें स्वाफा पहनाया और मालाओं से स्वागत किया। गांव के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जबकि युवाओं में भी उत्साह दिखाई दिया।

महेश चंद्र शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों से मिल रहा स्नेह और समर्थन उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे जनसंपर्क के कारण राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती दिखाई दे रही हैं।
