मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में डिग्रियां और पदक पाकर विद्यार्थियों के चेहरे चमक उठे। ये डिग्रियां उनके अथक परिश्रम का परिणाम थीं, जो उनके भविष्य का निर्माण करेंगी। समारोह में विभिन्न विषयों में 2025 के 2248 विद्यार्थियों को डिप्लोमा, स्नातक और परा स्नातक की उपाधियां वितरित की गईं। इसी प्रकार 2026 के 1896 विद्यार्थियों को डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक की उपाधियां प्रदान की गईं। दोनों ही वर्षों के कुल 4141 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इन दो वर्षों के दौरान शोध पूरा करने वाले 49 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गईं। अपनी शिक्षा में विशेष दक्षता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2025-26 शिक्षण सत्र में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों, बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) में रोहित कुमार सिंह ने बाजी मारी। वहीं बैचलर ऑफ कॉमर्स में पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में नंदिनी अग्रवाल, और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अंजलि कुशवाहा अव्वल रहीं। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट) में लखीन्द्र महतो, बैचलर ऑफ आर्ट्स (फैशन डिजाइन) में अंशिका वर्मा, बैचलर ऑफ साइंस (होटल मैनेजमेंट) में इशा जोशी, और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में पुरू ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस (साइबर सिक्योरिटी) में हर्षजीत पांडे, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस में शिवा यादव, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) में मनीष शर्मा, और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग)) में विमल पाठक प्रथम स्थान पर रहे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग बी.टेक में अलिफ, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (ऑर्थोपेडिक्स) में मंजू शर्मा, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री में अमन सारस्वत, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन में तनु चौधरी, और मास्टर ऑफ एजुकेशन में सुनंदा चक्रवर्ती व कार्तिकेय पलवल ने संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। बैचलर ऑफ एजुकेशन - बैचलर ऑफ साइंस (इंटीग्रेटेड) में छाया शर्मा, बैचलर ऑफ एजुकेशन में गौतम कुमार, बैचलर ऑफ आर्ट्स - बैचलर ऑफ एजुकेशन (इंटीग्रेटेड) में अनामिका सिंह, और स्पेशल एजुकेशन (हियरिंग इम्पेयरमेंट) बी.एड में तीकम सिंह अव्वल रहे। स्पेशल एजुकेशन (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) में मोहिनी मल्होत्रा, स्पेशल एजुकेशन (लर्निंग डिसेबिलिटी) में ऐश्वर्या, 3 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में आकाश कुमार शर्मा, और 3 वर्षीय कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिप्लोमा में दीपांशु कुमार शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) लेटरल एंट्री डिप्लोमा में मनोज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) डिप्लोमा में रोहन, बी.एससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में अल्लम राधिका, एम.एससी एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) में ज्योति मिश्रा, और बैचलर ऑफ साइंस में चेतना प्रथम रहीं। एम.एससी (बायोटेक्नोलॉजी) में याशिका वार्शने, बी.एससी (ऑनर्स) फॉरेन्सिक साइंस में हिमांशी खंडेलवाल, बैचलर ऑफ फार्मेसी में अनीता वर्मा, डिप्लोमा इन फार्मेसी में भवेन मनी खंडेलवाल, बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) में भूमिका कुमारी लिपुमा, एलएल.एम में दीपक कुमार रंजन, और मास्टर ऑफ फार्मेसी में माधुरी राजपूत ने पहला स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। इन सभी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। 

इसी प्रकार बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) में किरण गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। बैचलर ऑफ कॉमर्स में प्रिया पाराशर, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में निधि सिंह, बैचलर ऑफ आर्ट्स (फैशन डिजाइन) में देवांशु, और बैचलर ऑफ साइंस (होटल मैनेजमेंट) में विधि जैन ने दूसरा स्थान पाया। बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में मोहित कुमार, साइबर सिक्योरिटी बीसीए में मानसी पांडे, सामान्य बीसीए में आरती, और कंप्यूटर साइंस बी.टेक में शालिनी गौतम द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा बी.टेक कंप्यूटर साइंस (एआई एंड एमएल) में यश चौधरी, बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में विवेक उपाध्याय, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (ऑर्थोपेडिक्स) में रितिका शर्मा, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री में तन्या चौधरी, और मास्टर ऑफ एजुकेशन में शीतल कुमार दूसरे पायदान पर रहे। बी.एससी-बी.एड (इंटीग्रेटेड) में अंकेश, सामान्य बी.एड में स्मृति वर्षा मल्होत्रा, बी.ए-बी.एड (इंटीग्रेटेड) में अंशिका सिंह, और बी.एड स्पेशल एजुकेशन (हियरिंग इम्पेयरमेंट) में गजेंद्र सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। स्पेशल एजुकेशन (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) बी.एड में साक्षी कठेरिया, स्पेशल एजुकेशन (लर्निंग डिसेबिलिटी) में नेहा राणा, 3 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में अंजलि, और 3 वर्षीय कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा में तनु दूसरे स्थान पर रहीं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) लेटरल एंट्री डिप्लोमा में सागर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) डिप्लोमा में विशाल कुमार, बी.एससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में गीता लक्ष्मी लता, एम.एससी एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) में माही शर्मा, और बैचलर ऑफ साइंस में खुशबू शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एम.एससी (बायोटेक्नोलॉजी) में यशोदा उपाध्याय, बी.एससी (ऑनर्स) फॉरेन्सिक साइंस में कविता राजा, बैचलर ऑफ फार्मेसी में भाविता वर्मा, डिप्लोमा इन फार्मेसी में भूमिका मलिक, बीबीए एलएल.बी. (ऑनर्स) में आशुतोष विनय शर्मा, एलएल.एम में कल्याणी दीक्षित, और मास्टर ऑफ फार्मेसी में हर्ष वर्धन राजपूत ने दूसरा स्थान हासिल किया। इन सभी विद्यार्थियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया। 

वहीं बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) में कल्पना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बैचलर ऑफ कॉमर्स में नेहा कुंतल, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एन खुशी, बैचलर ऑफ आर्ट्स (फैशन डिजाइन) में गुंजन राजपूत, और बैचलर ऑफ साइंस (होटल मैनेजमेंट) में भूमिका अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहीं। बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस (एआई एंड एमएल) में नंदिनी चतुर्वेदी, साइबर सिक्योरिटी बीसीए में देव गुप्ता, सामान्य बीसीए में दिव्या, कंप्यूटर साइंस बी.टेक में रमेश शर्मा, और बी.टेक कंप्यूटर साइंस (एआई एंड एमएल) में अंशुल हसन ने तृतीय स्थान पाया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग बी.टेक में हिमांशू चौधरी, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (ऑर्थोपेडिक्स) में निशा गुप्ता, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री में तानिया, मास्टर ऑफ एजुकेशन में पूनम गशामत, और सामान्य बी.एड में शबनम फातिमा तीसरे पायदान पर रहे। बी.ए-बी.एड (इंटीग्रेटेड) में प्रेमलता, बी.एड स्पेशल एजुकेशन (हियरिंग इम्पेयरमेंट) में अनुपमा, स्पेशल एजुकेशन (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) में पूनम, और स्पेशल एजुकेशन (लर्निंग डिसेबिलिटी) में राजकुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 3 वर्षीय सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा में अभिषेक चंद, 3 वर्षीय कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा में प्रियांशु गुप्ता, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) लेटरल एंट्री डिप्लोमा में छत्रपाल सिंह, और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) डिप्लोमा में विकास शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बी.एससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में गीता गुप्ता, एम.एससी एग्रीकल्चर (एग्रोनॉमी) में अनीता शर्मा, बैचलर ऑफ साइंस में आँचल राज, एम.एससी (बायोटेक्नोलॉजी) में यशवंत जैन, बी.एससी (ऑनर्स) फॉरेन्सिक साइंस में दिव्यांगी शर्मा, बैचलर ऑफ फार्मेसी में अमित यादव, डिप्लोमा इन फार्मेसी में भूमिका सैन, बी.ए. एलएल.बी. (ऑनर्स) में प्रिया, एलएल.एम में ज्योति दीक्षित, और मास्टर ऑफ फार्मेसी में प्रियंका पचौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

 वर्ष 2024-2025 के सत्र के कुल 138 विद्यार्थियों को पदकों से सम्मानित किया गया। इनमें प्रथम स्थान पाने वाले 49 विद्यार्थियों को स्वर्ण, द्वितीय स्थान पाने वाले 49 विद्यार्थियों को रजत तथा 40 विद्यार्थियों को तृतीय स्थान के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।