रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
देश भर में आज रामनवमी और विजयादशमी के पावन पर्व की धूम है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना के बाद आज नम आंखों से विसर्जन यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी भक्तिमय माहौल के बीच, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से एक सराहनीय पहल देखने को मिली। संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान और जिला कार्यालय पर भक्तों के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रामनवमी और दशहरे के इस महापर्व पर आज चारों ओर जय माता दी और जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं। मां दुर्गा की स्थापना के उपरांत निकाली जा रही भव्य विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त जनों की सेवा के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन आगे आया।

संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान व जिला कार्यालय पर तमाम पदाधिकारियों के सहयोग से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विसर्जन यात्रा में शामिल हजारों भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। व्यापार संगठन के इस सेवा भाव की हर तरफ सराहना हो रही है।

धार्मिक और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बने इस विशाल भंडारे को सफल बनाने में संगठन के सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। इस गरिमामयी अवसर पर जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के साथ दिलीप वर्मा, अर्चित गुप्ता उर्फ छोटू, विशाल गुप्ता, अमोल सैनी और महेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अमर गुप्ता, गौरव वर्मा, हेमंत गंगवार, हर्षित गुप्ता, अन्नू गुप्ता, पारस गुप्ता, पुनीत गुप्ता, अशोक गुप्ता, राम भारद्वाज, नन्हे राजपूत, अनिकेत और अजय सक्सेना समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, व्यापारी और अन्य भक्तगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विसर्जन यात्रा में चल रहे भक्तों का स्वागत किया और पुण्य लाभ कमाया।
