डिजिटल मीडिया के इस दौर में ब्रजवासियों को अपनी आवाज़, निष्पक्ष पत्रकारिता और ज़मीनी मुद्दों से जोड़ने के लिए एक नया और सशक्त मंच तैयार हो गया है। लोकप्रिय न्यूज़ नेटवर्क D&G News का आधिकारिक वेब पोर्टल www.dgwebnews.in अब ब्रजवासियों के लिए पूरी तरह से लाइव हो चुका है।
ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के संकल्प के साथ 'D&G News' ने अपनी डिजिटल उपस्थिति को और मजबूत किया है। अब क्षेत्र की हर बड़ी और ताज़ा खबर पाठकों को एक क्लिक पर www.dgwebnews.in पर उपलब्ध होगी।
पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर व स्थानीय हलचलों को निष्पक्षता से प्रस्तुत करना है।
वेबसाइट के औपचारिक रूप से शुरू होने पर प्रधान संपादक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि यह मंच सीधे जनता से जुड़ा है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों और संवाददाताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं, घोटालों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की सूचनाएं सीधे साझा करें, ताकि उन्हें प्रमुखता से स्थान दिया जा सके।
अगर आपके पास भी है आपके आस-पास की कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या विशेष सूचना, तो आप सीधे संपर्क कर सकते हैं D&G News के प्रधान संपादक धीरेंद्र सिंह से।
ब्रज की हर हलचल और निष्पक्ष खबरों के लिए आज ही विजिट करें—
🌐 वेबसाइट: www.dgwebnews.in
D&G News — आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।
