मथुरा। संस्कृत‍ि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के नौ विद्यार्थियों का जेपी पैलेस होटल, आगरा में छह माह के औद्योगिक प्रशिक्षण हेतु चयन हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों को होटल उद्योग में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा उनके व्यावसायिक कौशल को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चयनित विद्यार्थियों में राहुल लोढ़ी, नितिन कुमार, नीलेश यादव, धीरज, प्रशांत सेंगर, कान्हा सिंह, आकाश, सोजल सिंह एवं योगेश शामिल हैं।
यह चयन प्रक्रिया होटल मैनेजमेंट के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. कुमार भास्कर के मार्गदर्शन में तथा स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग इंचार्ज श्रीमती शुभांगी सक्सेना के समन्वय से संपन्न हुई। इस प्रक्रिया को सफल बनाने में स्कूल के समस्त संकाय सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग टीम के छात्र समन्वयक रूपेश राजपूत एवं चंद्रशेखर के योगदान की भी विशेष सराहना की गई, जिन्होंने चयन प्रक्रिया के सुचारु संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग आधारित प्रशिक्षण एवं रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। यह चयन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और विश्वविद्यालय की उद्योग-शिक्षा सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।