मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के ग्राम रावल में 'मिशन शक्ति फेज-6.0' अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक करना था ।
कार्यक्रम की मुख्य बातें निम्नलिखित है:-
•जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन:- कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर महिला एवं बाल संरक्षण तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित एक लघु फिल्म दिखाई गई।
•हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:- महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का सही समय पर उपयोग करने की जानकारी दी गई और इससे संबंधित बुकलेट व पम्पलेट भी बांटे गए।
•मुख्य उपस्थिति:- इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जागृति सेल प्रभारी सिरोजनी (निरीक्षक) द्वारा की गई। कार्यक्रम में निरीक्षक रोशनलाल, उपनिरीक्षक ललित कुमार, महिला कांस्टेबल नीरज एवं तनिषा, ग्राम प्रधान, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी और महिला हेल्पलाइन मथुरा प्रभारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे ।