रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह


समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और गोवर्धन विधानसभा 83 से सपा प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा, जिन्हें क्षेत्र के लोग प्यार से गोल्डी भैया के नाम से जानते हैं, उनके पूजनीय पिता पंडित राधेश्याम शर्मा का बीते 2 अक्टूबर 2026 को एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, उनके निधन से पूरे क्षेत्र और उनके समर्थकों व शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए इस समय धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, इसी कड़ी में आगामी 13 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार को स्वर्गीय पंडित राधेश्याम शर्मा जी का ब्रह्मभोज, भंडारा और पगड़ी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भैया और उनके शोकाकुल परिवार की ओर से इस पावन और विदाई की घड़ी में पूरे जिले के सम्मानित नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है, ब्रह्मभोज, भंडारा और पगड़ी रस्म में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं।


कार्यक्रम स्थल और समय
ब्रह्मभोज, भंडारा एवं पगड़ी रस्म
दिनांक 13 अक्टूबर 2026, दिन मंगलवार
स्थान - भदोरिया कॉलेज, कोसीखुर्द, मथुरा
गोल्डी भैया ने हाथ जोड़कर पूरे जिले की जनता, सभी नौजवान साथियों, माताओं और बहनों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे सभी जाति और धर्म के बंधनों से ऊपर उठकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों। उन्होंने सभी से अपील की है कि आगामी मंगलवार को भदोरिया कॉलेज के पास पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें, प्रसाद ग्रहण करें और इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें।