वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत थाना छाता पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना छाता क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाना छाता पर एक प्रार्थना पत्र दिया था । प्रार्थना पत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे गंभीर पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया था । थाना छाता की मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों (पति/पत्नी) को थाने पर बुलाकर टीम के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बातों को धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुना । पारिवारिक विवाद के मुख्य कारणों को समझते हुए मिशन शक्ति टीम ने दोनों को वैवाहिक जीवन के महत्व और आपसी तालमेल की सीख दी । मिशन शक्ति टीम थाना छाता की सकारात्मक काउंसलिंग और अथक प्रयासों से दोनों पक्षों को अपनी-अपनी गलतियों का अहसास हुआ । पति-पत्नी ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर आगे से एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक रहने का फैसला किया । दोनों पक्षों की आपसी सहमति से थाने पर ही सहमति पत्र (राजीनामा) तैयार कराया गया और दोनों हंसते-खुशी अपने घर रवाना हुए । थाना छाता की ‘मिशन शक्ति’ टीम की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय जनता और पीड़ित परिवार के परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
