रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
वृंदावन से बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है! अध्यात्म और आस्था की पवित्र नगरी वृंदावन उस वक्त शर्मसार हो गई, जब एक कथावाचक की घिनौनी करतूत बेनकाब हुई। कृष्ण की भूमि पर धर्म का चोला ओढ़े एक तथाकथित गुरु ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। मशहूर कथावाचक आचार्य विष्णु पाण्डेय पर एक महिला ने छेड़छाड़, पीछा करने और अत्यंत अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की रूह कंपा देने वाली शिकायत पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

रोज सुबह जिम के बाहर बिछाता था हवस का जाल!
पीड़िता ने पुलिस के सामने जो खौफनाक दास्तां बयां की, उसे सुनकर हर कोई सन्न है। महिला का आरोप है कि जब वह रोज सुबह सेहत बनाने और जिम करने घर से निकलती थी, तो यह कथावाचक अपनी पवित्र छवि के पीछे छिपा 'भेड़िया' बन जाता था। आचार्य विष्णु पाण्डेय रोजाना उसका पीछा करता था, राह चलते उस पर गंदे-अश्लील कमेंट कसता था और फब्तियां कसता था।

सोमवार को पार हुईंवानियत की हदें!
सोमवार की सुबह भी इस ढोंगी कथावाचक ने मर्यादा को तार-तार कर दिया। राह चलती महिला पर गंदे और बेहद आपत्तिजनक कमेंट किए और जब महिला ने विरोध करना चाहा, तो वह मौके से दुम दबाकर भाग निकला। भक्तों को सदाचार का पाठ पढ़ाने वाले इस कथावाचक का असली चेहरा सामने आने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि धर्म की आड़ में महिलाओं की अस्मत से खेलने वाले इस आरोपी पर पुलिस कब और कितनी सख्त कार्रवाई करती है!
