रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
धार्मिक नगरी मथुरा में परंपरागत मेला "कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव" को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी सिलसिले में आज कुबलियापीड़ हाथी वध महोत्सव समिति (रजि.), मथुरा द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की और बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण-बलदेव जी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 15 नवम्बर 2026, दिन रविवार को सायं 4:00 बजे किया जाएगा। यह भव्य शोभायात्रा स्वामी घाट से प्रारंभ होकर डोरी बाजार, चौक बाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट होते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पीछे मल्लपुरा स्थित 'हाथी वध स्थल' पहुंचेगी। यहाँ परंपरागत 'हाथी वध लीला' का मंचन किया जाएगा।

इसके पश्चात शोभायात्रा पुराना केशवदेव मन्दिर, गोपीनाथ मन्दिर, कंस कारागार, योगमाया मन्दिर से होते हुए संत श्री देवकीनन्दन जी महाराज (देवो बाबा), श्री श्री १००८ धर्मदासजी महाराज जी के खड़ेश्वरी आश्रम, हनुमान गढ़ी के महन्त श्री श्री १००८ महामण्डलेश्वर श्री बालकदास जी महाराज (लोहा-लंगड़ी) द्वारा समापन आरती के उपरान्त प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगी।
पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों एवं सर्व समाज के बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ और प्रभु का आशीर्वाद ग्रहण करने की अपील की।
समिति ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, समस्त पत्रकार बंधुओं, स्थानीय बैंड व प्रबंध कमेटियों सहित सभी सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
