मुख्यमंत्री उप्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “ मिशन शक्ति फेज-6.0 ” के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना फरह की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को बताया गया कि बस/रास्तों/सार्वजनिक स्थल में मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर डरने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 व थाना पर जाकर तत्काल एफ0आई0आर0 के लिए जागरुक किया गया । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) का सावधानी से उपयोग करने एवं जागरुक करने हेतु संबंधित को आवश्यक आदेश एवं निर्देशों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। महिला एवं बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया गया व स्वयं नियमों का पालन करते हुए अपने घर व आसपास के लोगों का भी जागरुक करने के लिए कहा गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन, 181 वीमेन हैल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइवर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई । इसी क्रम में मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), नीट (NEET), जेईई (JEE), एनडीए (NDA) एवं सीडीएस (CDS) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण तथा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है ।) के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी विद्यार्थी की सफलता में बाधा न बने।