रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह

मथुरा जनपद में अवैध मादक पदार्थों और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना मांट पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 24.10.2026 को दोपहर करीब 13:01 बजे, मुखबिर की सूचना पर थाना मांट पुलिस द्वारा राधारानी अंडरपास से लगभग 50 मीटर की दूरी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18 पब्बे टैट्रा पैक नगीना मार्का अवैध देशी शराब बरामद हुई।

विधिक कार्रवाई:
अवैध शराब की बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना मांट में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 255/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: विकास
  • पिता का नाम: पोहप सिंह
  • निवासी: ग्राम अर्रुआ, थाना मांट, जनपद मथुरा
  • उम्र: लगभग 21 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1.प्र0 नि0 उमेश कुमार थाना मांट जनपद मथुरा 
2.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार थाना मांट जनपद मथुरा  
3.का0 451 ओमवीर सैनी थाना मांट जनपद मथुरा 
4.है0का0 1645 मुकेश कुमार थाना मांट जनपद  मथुरा