रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
स्वर्गीय चंद्र प्रकाश अग्रवाल एवं शकुंतला देवी अग्रवाल की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला संरक्षक एवं प्रमुख उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं महिला व्यापार मंडल की प्रदेश चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल द्वारा सीपी गेस्ट हाउस में 28 सितंबर 2026दिन सोमवार से 4 अक्टूबर 2026 दिन रविवार तक किया जाएगा।

सैकड़ो लोगों की उपस्थिति दिनों दिन बढ़ रही है, कार्यक्रम बहुत ही शानदार तरीके से आयोजित किया गया एवं कायमगंज की प्रमुख हस्तियों में से व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री/जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, जिला संरक्षक शंभू शरण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद नारायण अग्रवाल, जिले के मंत्री नीरज राठौर, पवन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय बंसल, आदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान का दिव्य आयोजन कथा वाचक श्री शिवानंद भाई जी नैमिष सीतापुर द्वारा बहुत सुंदर तरीके से किया जा रहा है।

मंच पर व्यास गद्दी पर कथा वाचक श्री शर्मा जी को नमन करते हुए जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने व्यास गद्दी पर फल भेंट किया और श्री शर्मा जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया एवं उनके मुखारविंद से कथा का आनंद लिया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहा प्रति वर्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल उर्फ पिको बाबू एवं शकुंतला देवी की स्मृति में पितृपक्ष में इसका भव्य आयोजन सीपी गेस्ट हाउस में किया जाता है जिसमें हजारों लोग कथा का आनंद लेते हैं और मोक्ष का रास्ता प्रशस्त कर रहे हैं
