रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
गोवर्धन क्षेत्र के प्रमुख राजनैतिक व सामाजिक व्यक्तित्व महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के पूज्य पिताजी श्री राधेश्याम शर्मा जी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मोक्षधाम मसानी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ, जहां पुत्र गोल्डी भैया ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दी।

श्री राधेश्याम शर्मा जी के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम शव यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें राजनैतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से स्वर्गीय शर्मा जी को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अत्यंत दुखद घड़ी में गोल्डी भैया के निवास स्थान और मोक्षधाम पर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों और करीबियों का तांता लगा रहा, जो गोल्डी भैया और उनके शोक संतप्त परिवार को ढांडस बंधाते नजर आए। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
