रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह

गोवर्धन विधानसभा 83 से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी और हम सबके चहेते नेता, महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के पिताजी राधेश्याम शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। एक तरफ जहाँ गोवर्धन क्षेत्र में चुनावी तैयारियों का शंखनाद हो चुका है, सभी कार्यकर्ता और समर्थक पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में डटे हैं, वहीं इस बीच गोल्डी भैया पर यह वज्रपात हुआ है। पिता को खोने का यह पितृ शोक, जीवन का सबसे बड़ा और असहनीय दुख है।

बाबूजी का जाना सिर्फ महेश चन्द्र शर्मा जी के परिवार की क्षति नहीं है, बल्कि यह पूरे गोवर्धन क्षेत्र और समाजवादी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का मार्गदर्शन करता था। पिताजी राधेश्याम शर्मा के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही पूरी गोवर्धन विधानसभा, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रीय जनता में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार और गोवर्धन की जनता गोल्डी भैया और उनके परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।