रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
मथुरा, 26 अक्टूबर: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) एवं जिलाधिकारी मथुरा के आदेशानुसार त्योहारों के मद्देनजर आम जनमानस और श्रद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचलदल ने वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के निकट संचालित दुकानों पर औचक छापेमारी की।
कार्रवाई की मुख्य बातें:
• सैंपलिंग: टीम ने मौके से पेड़ा के 5 और बेसन लड्डू का 1 (कुल 06) नमूना जांच के लिए संग्रहित किया।
• नष्टीकरण: बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित करके रखा गया लगभग 50 किलोग्राम पेड़ा (अनुमानित कीमत ₹15,000) जनहित में मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
• आगे की कार्रवाई: सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीम में शामिल सदस्य:
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाले खाद्य सचलदल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाहा और राम नरेश शामिल रहे। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और अस्वच्छ तरीके से मिठाई बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
