वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाये जा रहे 'मिशन शक्ति फेज-6.0, अभियान के तहत मिशन शक्ति टीम थाना सुरीर द्वारा एक सराहनीय कार्य सम्पादित किया गया है, दिनांक 24.10.2026 को अलीगढ क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना सुरीर पर सूचना दी गई कि उसकी पुत्री जंगल में लकड़ी लेने के लिए घर से निकली थी, इस दौरान बालिका रास्ता भटक गई और वापस घर नहीं लौटी, उक्त सूचना पर थाना सुरीर पुलिस और मिशन शक्ति टीम तुरंत सक्रिय हुई, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय इनपुट और अथक प्रयासों की मदद से बालिका को जयसिंह नगला क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया, बालिका को उसके पिता के सुपुर्द किया गया, अपनी बेटी को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने मथुरा पुलिस व मिशन शक्ति टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।
General / सुरीर
थाना सुरीर की मिशन शक्ति टीम ने एक सराहनीय कार्य करते हुए रास्ता भटकी बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया
