मथुरा के सौंख कस्बे में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की धूम है। श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति सौंख द्वारा आयोजित की जा रही भव्य रामलीला के मंचन का शनिवार को शानदार शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक उत्सव की शुरुआत गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र 83 के प्रमुख नेता और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने भगवान श्रीराम लक्ष्मण और सीता माता की आरती उतारकर की।

सौंख में आयोजित हो रहे इस रामलीला मंचन में शनिवार का दिन बेहद खास रहा। गोवर्धन विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और क्षेत्र के लोकप्रिय नेता महेश चन्द्र शर्मा गोल्डी भैया मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान की महाआरती उतारी और रामलीला मंचन की विधिवत शुरुआत की।

मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे गोल्डी भैया का आयोजन समिति द्वारा बहुत ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें पटुका पहनाया और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस पावन अवसर पर महेश चन्द्र शर्मा गोल्डी भैया ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने पर जोर दिया।

उन्होंने रामलीला समिति को अपनी ओर से 11,000 रुपये की आर्थिक सहयोग धनराशि भेंट की, ताकि इस भव्य आयोजन को और भी बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सके। इस मौके पर गोल्डी भैया ने कहा कि रामलीला हमारे समाज को मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। सौंख में हो रहा यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और एकजुटता का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है।
