रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह
उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में मथुरा की गोवर्धन विधानसभा सीट (संख्या 83) पर सियासी सरगर्मी बेहद तेज हो गई है। यहाँ से समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के समर्थन में उनकी प्रचार टीम ने पूरी ताकत झोंक दी है। गोल्डी भैया को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए उनकी समर्पित टीम अब सीधे जनता के बीच पहुँच रही है।

रविवार को प्रचार टीम ने जुल्हैंदी में पगड़ी रस्म में भाग लिया, इसके बाद लगभग एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया
गोवर्धन विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और गोल्डी भैया की प्रचार टीम ने चुनावी कमान पूरी तरह से अपने हाथों में ले ली है। टीम के सदस्य हर गाँव, हर गली और हर मोहल्ले में पहुँचकर 'घर-घर दस्तक' अभियान चला रहे हैं। इस जनसंपर्क के दौरान प्रचार टीम न सिर्फ गोल्डी भैया के लिए वोट और समर्थन मांग रही है, बल्कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और प्राथमिकताओं को भी आम जनता के सामने रख रही है।

सपा प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गोवर्धन क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है। प्रचार टीम घर-घर पहुँचकर लोगों को यह भरोसा दिला रही है कि गोल्डी भैया के नेतृत्व में क्षेत्र में खुशहाली और तरक्की का नया दौर शुरू होगा। इस दस्तक अभियान को स्थानीय जनता का भी भरपूर स्नेह और समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

साफ है कि गोवर्धन विधानसभा 83 में समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार दे दी है। अब देखना यह होगा कि गोल्डी भैया की टीम का यह 'घर-घर दस्तक' अभियान चुनाव नतीजों में कितना कमाल दिखा पाता है।
प्रचार टीम में शैलेन्द्र शर्मा, ठाकुर चरण सिंह, ठाकुर सरदार सिंह, पुष्पेंद्र उपाध्याय, ठाकुर हर्ष, ठाकुर हिमांशु सिंह, श्याम सखा मुखिया जी पैंठे वाले आदि लोग मौजूद रहे।
