रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह 

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। इसी बीच, गोवर्धन विधानसभा-83 से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सपा प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा, जिन्हें कार्यकर्ता प्यार से 'गोल्डी भैया' कहते हैं, गोवर्धन ब्लॉक स्थित मतदान स्थल पर पहुंचे। मतदान केंद्र पर उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। गोल्डी भैया ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनाव की स्थिति का जायजा लिया।

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी कड़ी में गोवर्धन विधानसभा 83 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चंद्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया आज सुबह गोवर्धन ब्लॉक पर बने मतदान स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर में एकत्रित हो गए।

मतदान स्थल पर मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अपने प्रत्याशी गोल्डी भैया का स्वागत किया। इस दौरान गोल्डी भैया ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मुस्तैदी से जुटे सभी कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की। उन्होंने मतदान प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रबंधन व वोटिंग ट्रेंड को लेकर अहम चर्चा भी की।

इस दौरान महेश चंद्र शर्मा गोल्डी भैया ने कहाकि आज आगरा खंड स्नातक चुनाव के तहत वह गोवर्धन ब्लॉक के मतदान स्थल पर पहुंचे हैं। जहां समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता साथी सुबह से ही पूरी ताकत के साथ पोलिंग बूथों पर डटे हुए हैं। स्नातकों में भारी उत्साह है और जिस तरह से हमारे कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं, हमें पूरा भरोसा है कि इस बार स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

गोवर्धन ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी की मौजूदगी और कार्यकर्ताओं के इस जोश से साफ है कि चुनाव को लेकर सपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अब देखना होगा कि मतपेटियों में बंद स्नातकों का फैसला किसके हक में जाता है।