मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र (83) से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के पूज्य पिता स्वर्गीय राधेश्याम शर्मा जी के ब्रह्मभोज एवं पगड़ी रस्म कार्यक्रम में हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ और विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की व्यापक भागीदारी क्षेत्र में गहरी राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बनी रही। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को गोल्डी भैया के मजबूत सामाजिक जुड़ाव और क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है। संकट की इस घड़ी में क्षेत्रवासियों ने एकजुटता का परिचय दिया।

ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
दिवंगत आत्मा को नमन करने पहुंचे प्रमुख चेहरों में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा व लोकमणिकांत जादौन, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेश चौधरी, चेयरमैन बाबा कढ़ेरा सिंह, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के वरिष्ठ नेता सुरेश भगत एवं कुंवर नरेंद्र सिंह शामिल रहे। इनके अलावा डॉ. अशोक अग्रवाल, मुकेश सिकरवार सहित गोवर्धन विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग पगड़ी रस्म के साक्षी बने।
पहुंचे सभी गणमान्य लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
