मथुरा/आगरा। जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “108 Days Helping Challenge” के 80 दिन सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। इस अभियान के माध्यम से लगातार जरूरतमंद परिवारों, बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों तक सहायता पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान से जुड़े शुभम बंसल का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना ही नहीं, बल्कि समाज के अधिक से अधिक लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करना भी है। इस अभियान के तहत भोजन वितरण, जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने तथा अन्य आवश्यक सहायता जैसे सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
शुभम बंसल ने कहा कि यह सफर अभी समाप्त नहीं हुआ है। अभियान का लक्ष्य 108 दिनों तक लगातार सेवा कार्य करना है। इन 80 दिनों में मिले लोगों के विश्वास ने इस संकल्प को और मजबूत किया है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा, “हमें सम्मान नहीं चाहिए, हमें इन सेवा कार्यों में आपका साथ चाहिए। आप भी अपना योगदान दें और हमारी वॉलंटियर टीम का हिस्सा बनकर जरूरतमंदों की मदद करें। अभियान अभी जारी है और शेष दिनों में भी मानव सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य संदेश: सेवा का सफर जारी है… 80 दिन पूरे, लक्ष्य 108 दिनों का!
