रिपोर्ट - धीरेन्द्र सिंह  

नवीन मंडी समिति कायमगंज में ई नेम कार्यालय में मंडी समिति के सचिव शैलेंद्र वर्मा द्वारा किसानों एवं व्यापारी का सम्मान किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री को माला एवं अंग वस्त्र के रूप में अंगोछा पहनकर स्वागत किया गया। 

 इस अवसर पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने कहाकि हमेशा से मंडी समिति द्वारा वरिष्ठ लोगों का सम्मान किया जाता है और किसानों से जो ज्यादा से ज्यादा अपनी उपज का हिस्सा मंडी में आकर बेचते हैं ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया।

आदेश अग्निहोत्री ने कहाकि  प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए मंडियों में काफी सुविधा की गई है, सरकारी खरीद केंद्र खोले गए हैं, जिसमें उनकी उपज का समर्थन मूल्य उनको दिया जा रहा है और सभी किसान इसका लाभ ले रहे हैं, इस संबंध में मंडी समिति के सचिव शैलेंद्र वर्मा ने सभी किसानों एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में आदेश अग्निहोत्री का स्वागत किया।

 उपस्थित लोगों में किसानों के अतिरिक्त आदेश अग्निहोत्री, कन्हैयालाल यादव सहित 50 लोग उपस्थित थे।