पुलिस अधीक्षक अपराध, मथुरा द्वारा बालिका गृह में निवासरत किशोरियों एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बालिकाओं को अपनी प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही, समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त बनाने के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के उत्साहवर्धन एवं सहयोग के उद्देश्य से खाद्य सामग्री सामान आदि का वितरण भी किया गया, जागृति सेल की टीम द्वारा बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

जनपद मथुरा पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध, मथुरा, जागृति सेल प्रभारी सिरोजनी (निरीक्षक), प्रियंका श्रीवास्तव (उपनिरीक्षक/प्रभारी एंटी रोमियो), सत्यजीत (मु०आ0) एवं  हेमन्त शर्मा (मु०आ०) उपस्थित रहे।