मुख्यमंत्री उप्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-6.0” के (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद मथुरा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा सशक्तीकरण के उद्देश्य से जागृति सेल मथुरा द्वारा पीएमएस स्कूल मथुरा, बीएसए कॉलेज मथुरा एवं पुलिस लाइन सभागार में कैरियर गाइडेंस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर वृहद जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर जनपद मथुरा की गरिमामयी उपस्थिति में छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यशाला में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी विद्यार्थी की सफलता में बाधा न बने। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), नीट (NEET), जेईई (JEE), एनडीए (NDA) एवं सीडीएस (CDS) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण तथा विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
उक्त कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यालय द्वारा यूट्यूब के माध्यम से आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यशाला पुलिस सभागार में बडी स्क्रीन पर कार्यशाला सम्पन्न करायी गयी। कार्यक्रम में जागृति सेल प्रभारी सिरोजनी (निरीक्षक), प्रियंका श्रीवास्तव (उपनिरीक्षक/प्रभारी एंटी रोमियो), सत्यजीत (मुख्य आरक्षी) एवं हेमन्त शर्मा (मुख्य आरक्षी) उपस्थित रहे।